{"_id":"6acfc615285768df2900214c","slug":"amid-the-strike-vaccination-was-managed-through-borrowed-arrangements-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158438-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हड़ताल के बीच उधारी के इंतजामों से टीकाकरण की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हड़ताल के बीच उधारी के इंतजामों से टीकाकरण की कमान
विज्ञापन
फोटो-15- पिहानी सीएचसी पर बच्चे को टीका लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
हरदोई। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के कर्मियों की लखनऊ में चल रही हड़ताल ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बैक फुट पर ला दिया। बुधवार को नियमित टीकाकरण दिवस के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हुआ लेकिन जिम्मेदारों ने सिर्फ खानापूर्ति ही की। दूसरे कार्यक्रमों में तैनात एएनएम को उनके मूल कार्य से विरत कर टीकाकरण में लगा दिया गया। इससे दूसरे कार्य प्रभावित हुए और जरूरतमंदों को भटकना पड़ा।
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल का असर ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों में एएनएम से लेकर एनएचएम में लगे तमाम कर्मचारियों की भूमिका अहम है। ऐसे में कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से स्वास्थ्य विभाग के सामने सेवाओं को सुचारु बनाए रखने की चुनौती है।
हालांकि विभागीय अधिकारी सेवाओं के सुचारु होने का दावा कर रहे हैं लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को टीकाकरण दिवस पर विभाग ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और अन्य योजनाओं में लगीं एएनएम से टीकाकरण कार्य कराया। अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला लेकिन तमाम व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। मरीजों को भी इससे दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
दृश्य:1
ऐसा ही हाल पिहानी सीएचसी पर रहा। आरबीएसके की एएनएम रश्मि मिश्रा ने बच्चों का टीकाकरण किया। मिश्राना मोहल्ले की भावना, बढ़ैया खेड़ा निवासी रमाकांत की पुत्री जास्मीन और मोहल्ला नागर की जावेद की पुत्री उम्मेहानिया का टीकाकरण किया गया। न्यू पीएचसी रैंगाई में नियमित एएनएम ने टीकाकरण किया।
दृश्य:2
कर्मचारियों की कमी से बढ़ रहीं मुश्किलें
ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में एएनएम और अन्य एनएचएम कर्मियों की अहम भूमिका है। हड़ताल जारी रहने पर उपलब्ध कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ गया है। कछौना में टीकाकरण तो कराया गया लेकिन एक एएनएम के भरोसे लंबी लाइन होने से बच्चों और उनके अभिभावकों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
सुचारु रखी गई व्यवस्था
पिहानी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी पर टीकाकरण कार्य पूरी तरह से सुचारु ढंग से संचालित कराया गया है। एक एएनएम अनुपस्थित होने पर आरबीएस की एएनएम से कार्य कराया गया। बताया कि पिहानी सीएचसी पर एनएचएम हड़ताल का विशेष असर नहीं रहा।
जिले की सीएचसी पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु ढंग से चलाया जा रहा है। जहां पर कर्मियों की कमी की वजह से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित होने की आशंका होती है। वहां नियमित व अन्य योजनाओं के कर्मचारियों को तैनात कर सेवाएं दी जा रही हैं। -डॉ. भवनाथ पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी