{"_id":"6ed167518157440ffcd0cc439e20a75b","slug":"alimco-will-support-seven-hundred-disabled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलिम्को बनेगा सात सौ विकलांगों का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलिम्को बनेगा सात सौ विकलांगों का सहारा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 29 Mar 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृत्रिम अंग व उपकरणों के अभाव में भटक रहे विकलांगों
विज्ञापन
को राहत देने को एलिम्को द्वारा उपकरणों का वितरण रविवार को कराया जाएगा।
विकलांग कल्याण विभाग की मदद से एलिम्को ने जनवरी में विकलांगाें का
पंजीकरण कराया था। जिसके बाद अब चयनित लोगाें को व्हील चेयर और अन्य उपकरण
बांटे जाएंगे।
विकलांगों को कृत्रिम अंग व उपकरण का वितरण करने को शासन ने कानपुर की संस्था एलिम्को और विकलांग कल्याण विभाग को जिम्मेदारी है। जिसमें विकलांगाें को उनके पंजीकरण के अनुसार ही उपकरणों का आवंटन किया जाएगा। उपकरण देने को लेकर गांधी भवन में रविवार को वितरण शिविर लगाया जाएगा।
विकलांग वितरण शिविर में वह विकलांग लाभान्वित होंगे जिनका पंजीकरण जनवरी माह में किया जाएगा। ज्ञात हो कि जनवरी में गांधी भवन में शिविर लगाकर एलिम्को ने विकलांग कल्याण विभाग के सहयोग से पंजीकरण किया। जिला विकलांग कल्याण जन अधिकारी श्रीराम व सहायक लिपिक अकबर अली ने बताया कि शिविर के माध्यम से साइकिल, बैसाखी, व्हील चेयर व नेत्रहीनों की छड़ी तथा कान की मशीन मुहैया कराई जाएगी।
इसके लिए उपकरण मंगवा लिए गए हैं। बताया कि परीक्षण के बाद जिन पात्र विकलांगों को टोकन जारी हुए हैं उन्हें एलिम्को कानपुर द्वारा उपकरण का वितरण गांधी भवन में 10 बजे से किया जाएगा।