फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aligarh news

युवक व युवती की मौत, प्रेम संबंधों में जहर खाने की चर्चा

Tue, 26 May 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक और विवाहिता युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। प्रेम संबंधों के चलते दोनों के जहर खाकर जान देने की क्षेत्र में चर्चा है। इस युवती की अन्यत्र शादी दो माह पहले ही हुई थी। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवार वालों ने दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जिरौली धूमसिंह चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। घरवालों ने दोनों पर बंदिश लगाने का प्रयास किया लेकिन उनका प्रेम संबंध जारी रहा। दो माह पहले युवती की शादी डिबाई क्षेत्र में हुई थी। पांच दिन पहले युवती अपने पति के साथ जिरौली धूमसिंह स्थित अपने बैंक खाते से रुपये निकालने आई थी। मायके वालों के कहने पर पति मायके में युवती को छोड़ गया था। रविवार की देर रात गांव के निवासी युवक ने किसी बात पर जहर खाकर अपनी जान दे दी। परिवार वालों ने सोमवार को तड़के पहर ही अंतिम संस्कार कर दिया। युवक के जहर खाकर आत्महत्या करने की चर्चा गांव में फैली तो उधर विवाहिता युवती ने भी जहर खाकर जान दे दी। युवक का अंतिम संस्कार कर लोग घर नहीं लौटे थे कि युवती की आत्महत्या की चर्चा गांव में फैल गई। युवती के परिवार वालों ने भी तत्काल ही शव को श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

युवक के पेट में दर्द होने और उपचार के लिए डिबाई ले जाते समय मौत की बात परिवार वाले कह रहे हैं। युवती के भी परिवार वाले भी कह रहे हैं कि उसके पेट में दर्द था। घर पर रखी दर्द की दवा उसने खाई थी। दोनों की मौत एक साथ होना चौंकाता है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र पवार, कोतवाल, अतरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed