फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aligarh locks on the development of SP

सपा लगा देती विकास पर अलीगढ़ का ताला

Sun, 20 Feb 2022 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Aligarh locks on the development of SP
हरदोई। शहर के सीएसएन पीजी कालेज मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा सरकार को चौतरफा घेरा। कहा कि 2017 के चुनाव में सपा सत्ता में आ जाती तो प्रदेश के विकास पर अलीगढ़ का ताला लगा देती।
विज्ञापन

सपा की सरकार में सूबे में 21 गन्ना मिलें बंद हो गईं। इससे पहले कि सपा जिले में भी मिलें बंद करती, यहां की जनता ने उनकी फेमिली इंडस्ट्री (परिवारवाद) पर ही ताला मार दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने योगी सरकार की तारीफों के पुल बांधे। कहा कि उनकी सरकार ने जिले को मेडिकल कालेज की सौगात दी। हरदोई समेत कई और जनपदों में भी मेडिकल कालेज खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर क्षेत्र में काम किया है। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा में कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास की गंगा बहाई है।
प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद ही काम शुरू हो सका। इससे पहले की सरकारों में गुंडाराज और माफियाराज कायम था।
सपा होती तो गरीब तक न पहुंचती वैक्सीन
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना में गरीब, दलित, वंचित पिछड़े को यह नहीं सोचना पड़ा कि हमें कोरोना का टीका कैसे लगेगा। कहा पहले की सरकारें होतीं तो गरीब तक टीका पहुंचते कई साल लग जाते।
हमने सबको टीका लगाकर सुरक्षा का कवच दिया। उस मुश्किल समय में भी परिवारवादियों ने देश में बनी वैक्सीन को बदनाम करने के लिए भ्रम फैलाया। वह चाहते थे कि गरीब टीके से वंचित रह जाएं और जीवन संकट में पड़ जाए।
मंच पर मौजूद रहे भाजपा प्रत्याशी
जनसभा के मंच पर भाजपा के सदर प्रत्याशी नितिन अग्रवाल, संडीला प्रत्याशी अलका अर्कवंशी, बालामऊ प्रत्याशी रामपाल वर्मा, बिलग्राम-मल्लावां प्रत्याशी आशीष सिंह आशू
गोपामऊ प्रत्याशी श्याम प्रकाश, सवायजपुर प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह, सांडी विधानसभा प्रत्याशी प्रभाष कुमार, शाहाबाद प्रत्याशी रजनी तिवारी मौजूद रहीं।
सपा प्रत्याशी जैसे खेत में खड़ा बिजूका-नरेश
जनसभा में पूर्व राज्यमंत्री व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि किसानों खेतों में जैसे पुतला (बिजूका) खड़ा करते हैं वैसे ही सपा के प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं। सपा के प्रत्याशी सिर्फ धोखा हैं और कुछ नहीं।
कहा यदि कभी भी उन्होंने हरदोई के लिए कुछ किया है तो वह लोग चुनाव में भाजपा को जिताकर उनका सम्मान बढ़ाएं। किसी भी दल का नाम लिए बिना कहा कि पाकिस्तान और हिंदुस्तान कभी दोस्त नहीं हो सकते।
जो जिन्ना के लोग हैं वह यहां नहीं रह सकते। पूर्व मंत्री डॉ. अशोक बाजपेई ने भी जनसभा को संबोधित किया।
मंच से ज्यादा नीचे कुर्सी की खींचतान
जनसभा स्थल मोदी को सुनने के लिए खासी भीड़ थी। पांडाल में कई बार कुर्सियों पर बैठने के लिए लोगों में नोकझोंक और झड़प जैसे हालात बनते रहे। वीआईपी के लिए बनाए गए सिटिंग प्लान में भी कुर्सियों की अपेक्षा करीब तीन गुना लोग थे।

पार्टी कार्यकर्ताओं में ही कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद होता रहा। व्यवस्था में लगे लोग मान-मनौव्वल कर कार्यक्रम को शांति से संपन्न हो जाने की गुजारिश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed