{"_id":"6276cc4b254b8531803163e8","slug":"aligarh-crime-athroli-news-ali291002985","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सिपाही ने रिश्तेदार की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सिपाही ने रिश्तेदार की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने अपने रिश्तेदार की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी बुलंदशहर जिले मेें तैनात है। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सिपाही को पकड़ लिया, जिसे न्यायालय के आदेश पर शनिवार को जेल भेज दिया गया। अलीगढ़ से मिली सूचना के आधार पर बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
अतरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी धर्म सिंह पुत्र बादाम सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। वह बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र में डायल 112 नंबर पर तैनात है। वह कुछ दिन पहले वह अपने गांव आया था। अन्य जिले में रहने वाले उसके एक रिश्तेदार की 16 वर्षीय बेटी भी आरोपी के गांव में ही रहने वाले अन्य रिश्तेदार परिवार में आई थी। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे धर्म सिंह इस किशोरी को अपने घर ले जाने की बात कहकर बाइक में बैठाकर वहां से ले आया। रास्ते में एक खाली प्लाट में उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने किशोरी के साथ मारपीट की। इससे किशोरी घायल हो गई। किसी तरह सिपाही के चंगुल से छूटकर पहुंची किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर अतरौली थाने पहुंचे और आरोपी धर्म सिंह के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रात में ही गांव में दबिश दी लेकिन आरोपी सिपाही फरार हो गया। शुक्रवार रात 11 बजकर 36 मिनट पर गनेशपुर-डिबाई मार्ग पर पुलिस ने धर्मसिंह को पकड़ लिया। इसके बाद उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
पीड़ित किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। शनिवार को आरोपी सिपाही को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
- शिवप्रताप सिंह, सीओ