{"_id":"604e51e68ebc3ed3f7129c16","slug":"akhilesh-boils-against-sp-cases-against-him-hardoi-news-knp617648310","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश पर हुए मुकदमें के खिलाफ सपाईयों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश पर हुए मुकदमें के खिलाफ सपाईयों में उबाल
विज्ञापन
फोटो-7-जेल रोड पर प्रदर्शन करते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे को फर्जी बताकर सपा पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला। तिकोनिया पार्क में मौनधारण कर विरोध जताया।
सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने कहा कि योगी सरकार तानाशाही पर उतारू है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है। ऐसे में सुरक्षा अधिकारियों की मर्जी के बिना कोई भी अखिलेश यादव के पास जबरन कैसे जा सकता है।
जिस तरह से दो लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास जाने की कोशिश कर रहे थे, निश्चित रूप से यह राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला करके उन्हें घायल करने की साजिश थी। भाजपा सरकार उनकी लोकप्रियता से घबराई हुई है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हमारे नेता की हत्या करवाना चाहती है।
विज्ञापन
मांग की कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमले की हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की निगरानी में जांच कर हमला करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद तिकोनिया पार्क पहुंचे पदाधिकारियों ने मौन धारण कर विरोध जताया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एमएलसी मिस्बाहुद्दीन, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व प्रत्याशी सरताज खां, पूर्व प्रत्याशी पद्मराग सिंह यादव, पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे, अजय पाल सिंह, रहमत अली मोनू, डीडी वर्मा, धर्मवीर यादव, जब्बार खां, अतुल उपाध्याय भी शामिल रहे।