फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   agricalture, hardoi news

गुणवत्ता के साथ किसानों को सुविधा पर रहे जोर

Thu, 23 Apr 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
agricalture, hardoi news
मंडी स्थित एसएफसी के क्रय केंद्र पर गेहूं की गुणवत्ता देखते केंद्र प्रभारी प्रदीप कुमार। - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में 15 अप्रैल से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हुई है। बुधवार शाम तक शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 10 लाख 46 हजार क्विंटल के सापेक्ष जिले के 108 क्रय केंद्रों में लगभग एक लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। पिछले साल की अपेक्षा मंडियों और क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक काफी कम है। मंडी में आवक गुरुवार को ढाई हजार क्विंटल रह गई।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2020-21 में 15 दिन देरी से खरीद शुरू हुई है। वहीं खरीद पिछले साल की अपेक्षा रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी खेतों में फसल की कटाई चल रही है, इसलिए आवक कुछ लेट है। आवक में सुधार होते ही खरीद की रफ्तार भी तेज होगी। मंडी सचिव बबलू लाल ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को मंडी में आवक छह से सात हजार क्विंटल थी, जबकि गुरुवार को आवक घट कर ढाईं हजार क्विंटल रह गई। वहीं डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे का कहना है कि जो भी किसान आ रहे हैं, उनसे गेहूं की खरीद की जा रही है। गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी केंद्र प्रभारियों को नियमानुसार खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed