फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aghori Baba's tableau won the hearts of devotees in Kachhauna

Hardoi News: अघोरी बाबा की झांकी ने कछौना में श्रद्धालुओं का जीता मन

Sun, 31 Aug 2025 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Aghori Baba's tableau won the hearts of devotees in Kachhauna
कछौना। श्री सोमेश्वर सेवादार महादेव समिति कछौना की ओर से चल रहे गणेश महोत्सव में शनिवार रात बेहतरीन प्रस्तुतियां हुईं। यहां बाबा खाटू श्याम जागरण पार्टी के रजनीश श्रीवास्तव ने बांसुरी वादन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद अघोरी बाबा की झांकी, खाटू श्याम की झांकी, गणपति बप्पा की झांकी का मंचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी लोक नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ल ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान अमित गुप्ता, रवि गुप्ता, पप्पू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिहानी के भारतीय इंटर कॉलेज के पास चल रहे गणेश महोत्सव में शनिवार रात बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके बाद संगीतमय सुंदरकांड पाठ भी हुआ। यहां आयोजक अभिषेक वैश्य रिशू भी मौजूद रहे। बाबा मंशानाथ मंदिर परिसर में चल रहे गणेश उत्सव में भी भजन संध्या का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद नगर के चौक में चल रहे श्री गणेश महोत्सव में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा निकालने के बाद कर दिया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सजीव झाकियां शामिल रहीं। पिपरिया घाट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन हुआ। इस दौरान अनिल मराठा, विश्वनाथ वाजपेयी, वैभव मिश्रा, रमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। मल्लावां के भगवंतनगर में चल रहे गणेश उत्सव में स्थापित प्रतिमा का भी विसर्जन रविवार को कर दिया गया। इससे पहले शनिवार रात बाराबंकी से आए निराला झांकी ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।

भरावन के महमदापुर गांव में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन रविवार को किया गया। विसर्जन यात्रा अतरौली से होते हुए भटपुर में गोमती नदी के घाट पर गई। इस दौरान आयोजक मिंटू सिंह श्रद्धालुओं के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed