{"_id":"602ff1de8ebc3ee920453d66","slug":"aged-hunger-strike-on-demand-of-occupation-of-house-hardoi-news-knp6128918153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर कब्जे की मांग को लेकर वृद्ध भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर कब्जे की मांग को लेकर वृद्ध भूख हड़ताल पर
विज्ञापन
फोटो-8-न्याय की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठा मुबारकपुर निवासी मुनीम। संवाद
- फोटो : HARDOI
मकान से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग को लेकर हरपालपुर के ग्राम मुबारकपुर का पीड़ित वृद्ध शुक्रवार से कलक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गया।
कलक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे मुनीम ने बताया कि पांच साल पहले गांव के कुछ दबंग लोगों ने बंदूक के बल पर पहले उसे घर से निकाल दिया और फिर मकान पर कब्जा कर लिया।
तब से लेकर वह आज तक अधिकारियों की चौखट पर न्याय की आस में भटक रहा है। इसके अलावा वह मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक को फैक्स भेजकर न्याय की मांग कर चुका है लेकिन अब तक इस ओर कुछ भी नहीं हुआ।
उसने सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। उन्होंने इस ओर आश्वासन दिया कि वह इस मामले की पड़ताल कराएंगे।