फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After the notification of shock at the train

ट्रेन में झटके की सूचना के बाद मचा हड़कंप

Wed, 19 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 19 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
After the notification of shock at the train
ट्रैक से गुजरती ट्रेन।

हरदोई। डाउन लाइन पर जा रही सरयू यमुना एक्सप्रेस के चालक ने मंगलवार सुबह ट्रेन में कंपन की सूचना दी। पटरी चटकी होने क ी आशंका के चलते संडीला स्टेशन से डाउन लाइन पर ट्रैफिक रोक दिया गया। आनन-फानन में संडीला पीडब्लूआई की टीम ने रहीमाबाद तक ट्रैक का निरीक्षण किया। जांच में सबकुछ ठीक मिला। इसके बाद रूट बहाल किया गया। इस बीच डाउन लाइन की पंजाब मेल आधा घंटे तक संडीला स्टेशन पर खड़ी रही। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह संडीला स्टेशन पर उस समय हड़कं प मच गया, जब डाउन लाइन पर जा रही यमुना एक्सप्रेस के चालक ने रहीमाबाद स्टेशन मास्टर को वायरलेस के जरिए ट्रेन में कंपन होने की सूचना दी।  पोल संख्या 1117/15-10-17 के बीच अचानक ट्रेन को तेज झटका लगा। चालक ने पटरी चटकी होने की आशंका जताई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रहीमाबाद से संडीला स्टेशन को अलर्ट जारी कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद संडीला स्टेशन से डाउन लाइन का ट्रैफिक रोक  दिया गया। स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि पीडब्लूआई की टीम ने संडीला से लेकर रहीमाबाद के बीच डाउन लाइन ट्रैक की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान टीम क ो सबकुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डाउन लाइन के ट्रैफिक को बहाल किया गया। उधर, ट्रैक बंद किए जाने के कारण सुबह 10:50 बजे संडीला पंहुची डाउन लाइन की पंजाब मेल को लगभग आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ा रखा गया। पीडब्लूआई की ओर से ट्रैक बहाल किए जाने के बाद 11:15 बजे पंजाब मेेल क ो लखनऊ रवाना किया गया।

राजधानी एक्सप्रेस के इंजन से टकराई गाय,  हादसा टला
हरदोई। नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन से मंगलवार दोपहर मंगलीपुरवा क्रासिंग के पास गाय टकरा गई। तेज झटका लगते ही ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी।

संयोग से ट्रेन चंद कदम पर ही रुक गई। सूचना पर पहुंचे टेक्निकल स्टाफ ने इंजन की जांच की। इसके बाद ट्रेन लखनऊ की ओर रवाना की गई। स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस करीब 11 मिनट रुकी रही। 

र्नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही 12236 राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर 3:59 बजे पर शहर के मंगलीपुरवा क्रासिंग के पास पहुंची थी कि अचानक गाय सामने आ गई। टक्कर लगते ही इंजन में तेज कंपन हुआ।


चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। ट्रेन रुकते ही यात्रियों में भी हलचल मच गई। बाद में घटना की जानकारी मिली तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।

चालक की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक रामरतन टेक्निकल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। सफाई कर इंजन की जंाच की गई। टेस्टिंग में सब दुरुस्त मिलने पर ट्रेन को 4:10 बजे रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed