फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After the name is not eligible junior teacher fierce

पात्र होने के बाद नाम न होने पर जूनियर टीचर भड़के

Sun, 20 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sun, 20 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
After the name is not eligible junior teacher fierce

परिषदीय स्कूलों में टीचर बनने का एक साल से इंतजार

विज्ञापन
करते आवेदकोें के नाम पात्र होने के बाद भी चयन सूची से गायब होने पर आवेदक भड़क उठे। आवेदकों में सूची में धांधाली का आरोप लगाकर हंगामा काटा। इससे बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया। बीएसए के आश्वासन के बाद आवेदक शांत हुए और उनकी नए सिरे से सूची तैयार की जा रही है।

इससे समय पर काउंसिलिंग होने की संभावना को भी झटका लग सकता है। ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में विज्ञान व गणित के 29,334 टीचरों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके लिए आवेदकों की काउंसिलिंग भी कराई गई थी, पर कोर्ट के आदेश के बाद प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी।

कोर्ट से अनुमति के बाद शासन ने गणित व विज्ञान टीचरों की 21 सितंबर तक तैनाती के निर्देश दिए हैं। जिले में 694 टीचरों की नियुक्ति की जानी है। इसमें 347 विज्ञान व 347 गणित के टीचर हैं। इनकी तैनाती को कटआफ मेरिट जारी की गई है। जिसमें अर्हमहिला व विकलांग आवेदकों को 20 सितंबर को डायट में काउंसिलिंग के दौरान स्कूल चुनने का मौका दिया जाना था, पर आवेदकाें की मेरिट सूची जारी होने के बाद हंगामा शुरू हो गया।

शनिवार को भारी संख्या में आवेदक बीएसए कार्यालय पहुंचे और पात्र होने के बाद भी सूची में नाम न होने पर हंगामा शुरू कर दिया। जब कार्यालय से पूछा गया तो संबंधित लिपिक ने बताया कि उनका नाम किसी वजह से हट गया है, जबकि उन लोगों के शैक्षिक प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा है।

जिस कारण वह अन्य जनपद में काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि काउंसिलिंग के दौरान बताया गया था कि अगर उनका नाम चयन में नहीं आता है तो उनको सूचित कर दिया जाएगा, ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग ने उनको अंधेरे में रखा और जानबूझ का मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी कर उन लोगों को बाहर कर दिया गया। उन्होंने डीएम को भी पत्र देकर मेरिट सूची की जांच कराने की मांग की।

आवेदकों को हंगामा देख बीएसए डा. बृजेश मिश्र पहुंचे और मेरिट सूची का पुन: परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर आवेदक शांत हुए। बीएसए ने बताया कि नियमानुसार कार्य होगा जो पात्र होगा उसे ही सूची में स्थान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed