{"_id":"6005c08d8ebc3e31874ef201","slug":"after-33-years-the-land-teaching-unit-will-again-sit-in-the-district-hardoi-news-knp6067408119","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 साल बाद फिर से जिले में बैठेगी भूमि अध्यापति यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 साल बाद फिर से जिले में बैठेगी भूमि अध्यापति यूनिट
विज्ञापन
हरदोई। 33 साल बाद फिर से जिले में भूमि अध्याप्ति अधिकारी बैठेंगे। इससे गंगा एक्सप्रेसवे समेत अन्य योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधित कार्य को रफ्तार मिलेगी। यहां के लोगों को लखनऊ की दौड़ भी नहीं लगानी पड़ेगी। डीएम अविनाश कुमार के विशेष प्रयास के बाद भूमि अध्याप्ति निदेशक दिग्विजय सिंह ने शनिवार को इस संबंध आदेश जारी कर दिए हैं।
योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए वर्ष 1986 में जिले में विशेष भूमि अध्याप्ति यूनिट का गठन किया गया था, लेकिन साल भर में ही यहां के अधिकारी को एडीएम भूमि अध्याप्ति अधिकारी नगर महापालिका लखनऊ-2 के रूप में लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया था।
इसके बाद से जिले में किसी भी योजना के लिए भूमि अधिग्रहण करने के लिए अफसरों को लखनऊ के चक्कर लगाने पड़ते थे। हाल ही में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण को हरी झंडी मिली है। इसके साथ ही शासन ने प्राथमिकता पर भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यहां कार्य शुरू होने के दौरान यूनिट के 33 साल पहले लखनऊ शिफ्ट किए जाने का मामला संज्ञान में आया। डीएम अविनाश कुमार ने यूनिट को वापस लाने की कवायद शुरू की। अफसरों से बातचीत करने के साथ ही इसके लिए शासन को पत्र भी लिखा।
डीएम अविनाश कुमार के विशेष प्रयास पर भूमि अध्याप्ति निदेशालय ने 33 साल पहले लखनऊ शिफ्ट की गई यूनिट को पुन: हरदोई स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है।
भूमि अध्याप्ति निदेशक दिग्विजय सिंह ने आदेश जारी करने के साथ ही इकाई में कार्यरत स्टाफ को हरदोई पहुंच कर योगदान करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में निर्देश प्राप्त हो गए हैं। इकाई के लिए कार्यालय समेत अन्य जरूरी इंतजाम कराए जा रहे हैं।
बड़ी योजनाओं का कार्य है चालू
जिले से होकर गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे में शाहाबाद के छह, सवायजपुर के 42 और बिलग्राम के 38 गांवों की भूमि अधिग्रहण किया जाना है। एक्सप्रेसवे योजना के साथ ही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 731 संडीला से शाहाबाद तक निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।
साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग 24 का कार्य भी तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। गंगा पहुंच मार्ग से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का कार्य भी चल रहा है। यूनिट यहां स्थानांतरित होने के बाद इन सभी कार्यों में तेजी आएगी।