फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   advovate naraj

अधिवक्ता संग अभद्रता करने वाले थाना प्रभारी हों निलंबित

Tue, 14 Jul 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
advovate naraj
हरदेाई। मैनपुरी के अधिवक्ता संग अभद्रता करने वाले थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता जैशिव ने कहा कि सोमवार को मैनपुरी के अधिवक्ता नृपेंद्र प्रताप सिंह अपने ग्राम मेदेपुर से जिला न्यायालय मैनपुरी आ रहे थे। कुसमरा मार्ग पर उन्होंने दुघर्टना में घायल कुछ लोगों की सहायता की। इस दौरान थानाध्यक्ष ने उनके साथ काफी अभद्रता की व गाली गलौज किया। अधिवक्ता मंच इसकी निंदा करता है। पुलिस महानिदेशक, मैनपुरी एएसपी से मांग करता है कि थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए। घटना में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि चार दिन में निलंबन न हुआ तो संपूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र बहादुर सिंह, विनीत पांडे, आलोक श्रीवास्तव, रश्मि मिश्रा, संदीप अग्रिहोत्री, अमित श्रीवास्तव, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed