फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   admission,hardoi news,help desk,counting centers,found healthy

मतगणना केंद्रों पर रहेगी हेल्प डेस्क, स्वस्थ्य पाए जाने पर ही प्रवेश

Fri, 30 Apr 2021 09:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
admission,hardoi news,help desk,counting centers,found healthy
फोटो-26-जानकारी देते सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर आयोग ने गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके तहत प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी अन्यथा की स्थिति में हेल्प डेस्क के स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर से टेस्ट करने के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि विशेष कार्याधिकारी एसके सिंह की ओर से मतगणना को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिसमें बताया गया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर मेडिकल हेल्थ डेस्क होगी। जहां दवाइयों के साथ डाक्टर भी उपलब्ध रहेंगे। कोई भी व्यक्ति मास्क लगाकर परस्पर सामाजिक दूरी बनाते हुए मतगणना केंद्र में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन

मतगणना अभिकर्ताओं की सूची निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा मतगणना के दिन से 48 घंटे पूर्व निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। पत्र में बताया गया कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ एकत्र न होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना टेबिल की संख्या कोविड-19 की गाइडलाइन के दृष्टिगत रखी जाएगी। जिस व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण जैसे बुखार, जुकाम आदि हो उसे मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना हाल कक्ष के अंदर मतगणना कार्मिकों, अभिकर्ताओं आदि के बैठने की व्यवस्था कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार ही होगी।

विजय जुलूस प्रतिबंधित
आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों में शासन की ओर से जीते हुए प्रत्याशियों को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। यह पूर्णतया प्रतिबंधित होगा।
समय-समय पर सैनिटाइज करने होंगे हाथ
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर सैनिटाइजर, साबुन व पानी आदि की व्यवस्था होगी। सभी व्यक्तियों को समय-समय पर अपने हाथ सैनिटाइज करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed