फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Address of 38 people cleared from election season

चुनावी समर से 38 लोगों का पत्ता साफ

Fri, 04 Feb 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Address of 38 people cleared from election season
हरदोई। विधानसभा चुनाव के महासंग्राम में ताल ठोंकने के लिए नाम लिखा चुके 38 सियासी पहलवानों को प्रशासन ने मैदान से बाहर कर दिया है। नामांकन पत्रों में खामियों के चलते प्रशासन ने यह कार्यवाही की है।
विज्ञापन

अब यह प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। विधायक बनने की दौड़ में जिले की आठों विधानसभा सीटों से अब केवल 91 उम्मीदवार ही बचे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों से 129 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच में 91 उम्मीदवारों के नामांकनपत्र सही पाए गए, जबकि 38 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को कमियां पाये जाने के कारण अस्वीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से दाखिल 19 उम्मीदवारों के नामांकनपत्र में से 15 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र स्वीकृत हुए हैं। यहां से अस्वीकृत चार नामांकन पत्रों में आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार ज्ञानेश कुमार
निर्दलीय उम्मीदवार उदयवीर, विजय बहादुर और अशोक कुमार सिंह के नामांकनपत्र शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद में 16 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, इनमें से 13 उम्मीदवारों के नामांकनपत्र सही मिले
जबकि तीन उम्मीदवारों के नामांकनपत्र अस्वीकृत किए गए, जिनके नामांकनपत्र नामंजूर किए गए, उनमें भारतीय सुभाष सेना के उम्मीदवार लालमन, निर्दलीय उम्मीदवार धीरू सिंह व राजकुमार जिंदल हैं।
विधानसभा क्षेत्र हरदोई के लिए 15 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिसमें से नौ उम्मीदवारों के नामांकनपत्र जांच में सही मिले, जबकि छह के नामांकनपत्र अस्वीकृत किए गए।
अस्वीकृत किए गए उम्मीदवारों में सीपीआई उम्मीदवार विजय त्रिवेदी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के उम्मीदवार मनफूल, भारतीय सुभाष सेना के उम्मीदवार रामलखन व निर्दलीय उम्मीदवार रामकृष्ण, जागेश्वर और न्यायवर्धन शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ में कुल 11 उम्मीदवारों के नामांकनपत्र दाखिल किए थे, जिसमें से सात के नामांकनपत्र सही मिले, जबकि चार उम्मीदवारों आजाद समाज पार्टी के चंद्रपाल वर्मा, भारतीय सुभाष सेना के टीकाराम
जस्टिस पार्टी के राजेंद्र प्रसाद व निर्दलीय राजेंद्र के नामंजूर कर दिए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र सांडी में कुल 15 उम्मीदवारों द्वारा नामांकनपत्र दाखिल किए गए थे, जिसमें से 13 उम्मीदवारों के नामांकनपत्र सही मिले, जबकि दो के नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए।
अस्वीकृत किए गए उम्मीदवारों में निर्दलीय रामबाबू व रजनीश है। विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम-मल्लावां में कुल 22 उम्मीदवारों द्वारा नामांकनपत्र दाखिल किए गए थे, जिसमें से जांच में 15 उम्मीदवारों के नामांकनपत्र सही मिले और सात के नामांकनपत्र अस्वीकृत किए गए
जिसमें राइट टू रिकाल पार्टी के देवीचरण, भारतीय सुभाष सेना के महेश प्रसाद, जन जन यूनाइटेड के सुधीर कुमार, वंचित समाज पार्टी की रिहाना, जन रक्षा पार्टी उम्मीदवार दुर्गेश सिंह व निर्दलीय मनीष कुमार और नीरज कुमार हैं।
विधानसभा क्षेत्र बालामऊ में कुल 17 उम्मीदवारों द्वारा नामांकनपत्र दाखिल किए गए थे, जिसमें से आठ उम्मीदवारों के नामांकनपत्र अस्वीकृत किए गए, अस्वीकृत उम्मीदवारों में आम आदमी पार्टी रामप्रसाद प्रेमी, अखिल भारतीय नैतिक पार्टी के राजेंद्र कुमार
भारतीय सुभाष सेना के भगवान दीन, जस्टिस पार्टी के इंद्रपाल पासी और निर्दलीय दिलीप मांझी, संदीप कुमार, अर्पित व रामकिशुन हैं। विधानसभा क्षेत्र संडीला में कुल 14 उम्मीदवारों द्वारा नामांकनपत्र दाखिल किए गए थे, जिसमें से चार के नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए।

अस्वीकृत उम्मीदवारों में रिपब्लिकन पार्टी के सर्वेश, भारतीय कृषक दल के अंजुल कुमार तथा निर्दलीय उम्मीदवार मो. फखरुद्दीन व रावेंद्र सिंह है। इस प्रकार नामांकन पत्रों की जांच में कुल 129 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों में से 91 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed