{"_id":"61671c900a3608422a327771","slug":"action-will-be-taken-against-sachiv-hardoi-news-knp6581395141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितताओं, अभिलेख न देने पर सचिव के खिलाफ कार्यवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितताओं, अभिलेख न देने पर सचिव के खिलाफ कार्यवाई के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लोकायुक्त में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद बिलग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत नेवादा परौंची में कराए गए विकास कार्यों की जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई है। जांच के दौरान आवश्यक कई अभिलेख ग्राम सचिव ने टीम को उपलब्ध नहीं कराए। इस पर एडीएम ने तीन दिन में संबंधित ग्राम सचिव के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ग्राम नेवादा परौंची निवासी रामराज ने तत्कालीन ग्राम प्रधान विजयपाल के विरुद्ध विकास कार्यों की आड़ में वित्तीय अनियमितता करने की शिकायत 23 जून 2021 को लोकायुक्त के यहां दर्ज कराई थी। इसकी जांच के लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार गौतम और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम ने जांच आख्या सौंप दी है। इसमें कई कार्यों में अनियमितता की पुष्टि हुई है। वहीं सचिव के अभिलेख उपलब्ध न कराने से कई कार्यों की जांच नहीं हो सकी। एडीएम वंदना त्रिवेदी ने डीपीआरओ गिरीशचंद्र को निर्देश दिए हैं कि संबंधित ग्राम सचिव के विरुद्ध कार्रवाई कर अवगत कराएं।
इन कार्यों में हुई अनियमितता
- रिपोर्ट के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय कलक्टरपुरवा में आगणन के हिसाब से कार्य अधूरे हैं। सीमेंट और मौरंग के स्थान पर बालू का इस्तेमाल किया गया है।
- टोटियां नहीं लगी हैं और स्नान घर का दरवाजा भी उखड़ा मिला। आगणन में छह दरवाजों का उल्लेख था, लेकिन दो ही लगे मिले।
- गांव में ओमशरण के घर से पंचायत घर तक खड़ंजा और नाली निर्माण के कार्य का कोई अभिलेख ग्राम सचिव ने जांच टीम को नहीं उपलब्ध कराया।
- खड़ंजे में इस्तेमाल की गई ईंटें खराब मिलीं। इसी तरह राजाबक्श के घर से राम सिंह के घर तक खड़ंजा व नाली के निर्माण कार्य में भी इस्तेमाल की गई ईंटें अधोमानक मिलीं। इस कार्य के भी अभिलेख नहीं उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
- मनरेगा के एक कार्य में खड़ंजा क्षतिग्रस्त मिला।