{"_id":"614ccbc58ebc3e0de87bfd64","slug":"action-should-be-taken-against-accused-in-cow-slaughtering-hardoi-news-knp654029286","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरक्षा संघ ने की गो हत्या के दोषियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरक्षा संघ ने की गो हत्या के दोषियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
फोटो-3-मांगों को लेकर ज्ञापन देने देने आए राष्ट्रीय गोरक्षा संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कछौना कोतवाली में गोरक्षक सुनील शुक्ल व योगेश सिंह पर दर्ज मुकदमों को वापस कराए जाने एवं गो हत्या के दोषियों पर कार्रवाई की मांग राष्ट्रीय गोरक्षा संघ ने की। इसको लेकर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपते हुए संघ के जिलाध्यक्ष कपिल तिवारी ने कहा कि प्रशासन गो आश्रय स्थल की ही संपूर्ण व्यवस्था की देखरेख करता है। यहां पर आए दिन गायों की मौत भूख के कारण होती रहती है। हरा चारा, दाना तो किसी भी गोशाला में नहीं दिया जाता है। केवल खाने को सूखा भूसा बहुत मुश्किल से मिलता है।
बजट होने के बाद भी इस तरह के अभाव के लिए अधिकारी व ठेकेदार जिम्मेदार हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि सूचना देने वालों गोरक्षक सुनील शुक्ला व योगेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाए। इस दौरान विकास त्रिपाठी, देवमणि शर्मा, सचिन श्रीवास्तव, शोभित सिंह, कुलदीप सिंह, अमित सिंह,, मोहित अवस्थी आदि मौजूद रहे।