{"_id":"60da00458ebc3ecc0605c088","slug":"action-hardoi-news-knp6370305187","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 विद्यालयों को डीआईओएस ने दी चेतावनी..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 विद्यालयों को डीआईओएस ने दी चेतावनी..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हाईस्कूल के 21 विद्यालयों द्वारा आंतरिक मूल्यांकन का डाटा अपलोड न किए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस)ने सभी विद्यालय प्रबंधकों को चेतावनी दी है। साथ ही मूल्यांकन का डाटा तत्काल अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2021 आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने के लिए पूर्व में ही परिषद की साइट पर दिशा निर्देश दिए गए थे। अभी तक जनपद में संचालित 627 में से 21 विद्यालय ऐसे हैं जिनके द्वारा हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन का डाटा अपलोड नहीं हो सका। डाटा अपलोड न होने से उनके छात्र-छात्राओं का परीक्षा फल तैयार होने में परेशानी हो रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के आपत्ति दर्ज कराने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों को चेतावनी दी है।
आंतरिक मूल्यांकन का डाटा अपलोड न करने वालों में नेहरू म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज शाहाबाद ,जनता इंटर कॉलेज कछौना ,गांधी इंटर कॉलेज बेनीगंज, राजकीय बालिका उत्तर माध्यमिक विद्यालय बिलग्राम , राजकीय बालिका उमा विद्यालय टोडरपुर ,आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर, महेंद्र नाथ इंटर कॉलेज हूसेपुर, मुनेश्वर सिंह इंटर कॉलेज हरपालपुर सहित 21 विद्यालय शामिल हैं।