{"_id":"60cb92d18ebc3e67110a392a","slug":"action-hardoi-news-knp6348220157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक प्रभारी निरीक्षक समेत 34 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक प्रभारी निरीक्षक समेत 34 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एसपी अजय कुमार ने शिकायतों पर पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार मौर्य सहित 34 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक संतोष तिवारी को पचदेवरा का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
एसपी अजय कुमार नेे बताया कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक विवेक मौर्य को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा 33 पुलिस कर्मियों को भी लाइन हाजिर किया गया है।
एसपी ने बताया कि ऐसे पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इनके विरुद्ध अनुशासनहीनता, शराब पीने, गोपनीयता भंग करने, भ्रष्टाचार और अपराधियों से साठगांठ की शिकायत थीं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस लाइन में तैनाती के दौरान इन पुलिस कर्मियों पर नजर रखी जाएगी। लंबे समय तक जिसका आचरण ठीक पाया जाएगा उन्हें ही दोबारा थानों में पोस्टिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि हरपालपुर कोतवाली में तैनात शिव कुमार द्विवेदी और राजेंद्र सिंह यादव, बेहटा गोकुल थाने में तैनात रामभवन यादव और अशोक कुमार सिंह, शाहाबाद कोतवाली में तैनात मोहम्मद नजीर, मझिला थाने में तैनात राकेश यादव, पिहानी कोतवाली में तैनात संजीव कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। ये सभी मुख्य आरक्षी हैं।
अतरौली थाने से राघवेंद्र सिंह, कोतवाली देहात से लक्ष्मण सिंह चंदेल, सुरसा थाने से अखिलेश कुमार, और बघौली थाने में तैनात महेंद्र सिंह (सभी मुख्य आरक्षी) को भी लाइन हाजिर किया गया है।
इसके अलावा शहर कोतवाली में तैनात सिपाही जयंत कुमार, मल्लावां के तेजवीर फौजदार, हरपालपुर के आदेश कुमार, अनिल सक्सेना और विकास यादव, अरवल के योगेंद्र सिंह और बृजकिशोर पाल, टड़ियावां के सुनील कुमार, बघौली के प्रवेश कुमार, पाली के रॉबिन कुमार और सन्नी कुमार, पचदेवरा के मनोज कुमार और पारुल कुमार व टड़ियावां के राजेंद्र यादव को लाइन हाजिर किया गया है।
इसी तरह महिला आरक्षी पूजा सेंगर, भारती राणा, भावना भारती, भारती, रश्मि और मोनिक रानी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।