फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused of rape, report filed in assault

Hardoi News: दुष्कर्म का आरोप, मारपीट में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 27 Mar 2023 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape, report filed in assault
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला न्याय की आस में अफसरों का दरवाजा खटका रही है। आरोप है कि दूर के रिश्ते के पोते ने गांव के बाहर बाग में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस से शिकायत की तो मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस बात को लेकर पीड़ता ने एसपी को शिकायतीपत्र दिया है।
विज्ञापन

मामला 18 मार्च का है। महिला का कहना है कि वह एक बाग में लकड़ी बीन रही थी। इसी बीच रिश्ते में लगने वाला पोता मौके पर पहुंच गया। अचानक उसने उसे धक्का देकर गिरा दिया। उसके बाद दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोप है कि गिरने में उसके चोटें भी आईं। किसी तरह से जब उसने शोर किया तो वह मौके से भाग गया। दूसरे दिन थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि युवक को बचाने के कारण पुलिस ने दुष्कर्म का आरोप हटा दिया है। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। दुष्कर्म का आरोप गलत है। फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed