{"_id":"5f566ede8ebc3e36bd573158","slug":"accused-in-triple-murder-case-injured-in-police-fyring-hardoi-news-knp5813051184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस देखकर भागे हत्यारोपी की बाइक फिसली, मुठभेड़ में लगी गोली -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस देखकर भागे हत्यारोपी की बाइक फिसली, मुठभेड़ में लगी गोली -
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती हरदोई में पुलिस मुठभेड़ में घायल तिहरे हत्याकांड का आरोपी।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से बचकर भाग रहे तिहरे हत्याकांड के आरोपी की बाइक नहर पटरी पर पलट गई। हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लगने से हत्यारोपी घायल हो गया। उसका साथी भाग गया। घटना की सूचना पर एसपी और तीन थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कुअमऊ स्थित आश्रम में 31 अगस्त की रात बाबा हीरादास (70), उनके पुत्र नेतराम (40) और कथित शिक्षा मीरादास (65) की हत्या कर दी गई थी। दो सितंबर की रात एसपी अमित कुमार ने घटना का खुलासा कर एक अन्य शिष्य हिस्ट्रीशीटर रक्षपाल पुत्र सुरेंद्र निवासी रौतापुर थाना मझिला, उसके साले संजय पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम नीर कोतवाली देहात और राजीव पुत्र चंद्र किशन निवासी बंदरहा कोतवाली पिहानी को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी थी। रक्षपाल का साथी शफीक (24) पुत्र बशीर निवासी डोलिया थाना सुरसा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था।
एसपी अमित कुमार के मुताबिक सोमवार रात लगभग 8 बजे हरदोई सीतापुर मार्ग पर इटौली पुल के निकट टड़ियावां पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान शफीक एक साथी के साथ बाइक से निकला। पुलिस टीम ने उसे रोका लेकिन वह भाग निकला और आगे जाकर सिकरोरी नहर पुल से सोहासा जाने वाली पटरी पर उसकी बाइक स्लिप हो गई। बाइक गिरते ही शफीक भी गिर गया और उसने पीछे आ रही पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में शफीक के बाएं घुटने के नीचे गोली लग गई। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी अमित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। बेनीगंज, देहात कोतवाली और हरियावां पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। एसपी ने बताया कि शफीक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से उसकी बाइक, एक तमंचा बरामद हुआ है।