{"_id":"61586a208ebc3e62494aae42","slug":"accused-held-theft-things-recoverd-hardoi-news-knp655817274","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल समेत शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के माल समेत शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुरसा पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का मॉनीटर, यूपीएस, कीबोर्ड, केबल, तमंचा और दो कारतूस और 12,500 रुपये बरामद हुए हैं। शातिर के खिलाफ कुल 15 मामले दर्ज हैं।
सीओ सिटी विकास जायसवाल ने शनिवार को एएसपी पूर्वी के कार्यालय में वार्ता में बताया कि सुरसा क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का माल लाखन निवासी ओमपुरी कोतवाली देहात बेचने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर भूड़पुरवा से उसे शनिवार तड़के पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि लाखन बेहद शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध शहर कोतवाली में सात मामले दर्ज हैं,
जबकि देहात कोतवाली में चार, सुरसा थाने में दो, कछौना और संडीला कोतवाली में एक-एक मामला दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। खुलासा करने वाली टीम में सुरसा के थानाध्यक्ष अरविंद यादव, उपनिरीक्षक श्याम बाबू, सिपाही बृजेश कुमार बघेल, दीपांशु छौकर और मोनू तांडेवाल मौजूद रहे।