{"_id":"5ea1d36c8ebc3e906f64a31a","slug":"accident-hardoi-news-hardoi-news-knp556700599","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनरोज से टकराया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनरोज से टकराया बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक सड़क पर आए वनरोज से टकरा गया। हेलमेट न लगाए होने के कारण बाइक सवार के सिर में गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीतापुर जनपद के थाना अटरिया के निवासी कमलेश (35) पुत्र विश्राम केंद्रीय जल आयोग में ठेका चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। मियांपुर में उनकी ड्यूटी निर्माण कार्यस्थल पर थी। गुरुवार की सुबह वह हरदोई से शाहाबाद की तरफ बाइक से जा रहा था। ग्राम मियांपुर के निकट अचानक वनरोज सड़क पर आ गया तो बाइक बेकाबू होकर पलट गई। कमलेश सिर के बल सड़क पर जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृत बाइक सवार के परिवार में पत्नी पूनम के अलावा एक बेटा व बेटी है।