फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   accidant

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Sat, 19 Feb 2022 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
accidant
हरदोई। जिले की तीन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुए हादसों में मजदूर, युवक और किशोर की मौत हो गई। एक हादसे में ट्रॉली के नीचे आने से जहां मजदूर की, वहीं अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की युवक की जान चली गई, जबकि बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर निवासी कपिल (25) भट्ठा मजदूर था। शनिवार को शाम वह भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरकर ले जा रहा था। भट्ठे के पास चलते ट्रैक्टर पर चढ़ने के प्रयास में उसका पैर फिसल गया, जिससे वह ट्राली के पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने मजदूर के परिजनों को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चालक पर लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाया है। मृतक के परिवार में पत्नी सविता हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। लोनार कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के पिहानी मार्ग स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर शनिवार को देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार
युवक को रौंद दिया। शहर के मोहल्ला रेलवेगंज निवासी मुकेश (25) शनिवार को शाम बाइक से शादी समारोह में जाने के लिए निकला था। देर शाम पिहानी मार्ग स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर वाहन ने उसे रौंद दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। कुछ ही देर में परिजन भी पहुंच गए। मुकेश अविवाहित था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में राघौपुर मार्ग पर नरेना गांव के पास बोलेरो की टक्कर से दो मौसेरे भाई घायल हो गए, जिनमें एक की मौत हो गई। उन्नाव के बेहटा मुजावर थाने के ग्राम पवारन खेड़ा निवासी सुमित (17) शनिवार को शाम मौसेरे भाई विकांसु के साथ बाइक से मल्लावां के ग्राम नरेना आ रहा था। रास्ते में नरेना गांव के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहा सुमित हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed