फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   accidant

दीवार तोड़कर घर में घुसा ट्रैक्टर, महिला की मौत

Mon, 28 Jun 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
accidant
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवल में सोमवार की दोपहर अपने आप स्टार्ट हुआ ट्रैक्टर एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। अंदर दीवार के सहारे पड़े छप्पर के नीचे सो रही महिला ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गई, यहां जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवल निवासी छोटे बाल्मीकि मजदूरी करता है। सोमवार की दोपहर उसके घर के सामने खड़ा गांव के मझिले का ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट हो गया। तेज रफ्तार से आगे बढ़ा ट्रैक्टर छोटे के घर की पक्की दीवार तोड़ता हुआ घर में घुस गया।
विज्ञापन

अंदर दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रही उसकी पत्नी सोनी (45) ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में उसे बाहर निकालकर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि उसके तीन बेटे व एक बेटी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरियावां एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर ढाल पर खड़ा था। आगे ईंट भी लगी थी। आशंका है कि अचानक ईंट हटने से ट्रैक्टर ढाल से बढ़ गया होगा। स्टार्ट होकर घर में घुस गया होगा, जिससे यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed