फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   accidant

अज्ञात वाहन की टक्कर सें राजमिस्त्री की मौत

Thu, 24 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
accidant
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव घेरवा में गुरुवार की सुबह शौच के लिए जा रहे राजमिस्त्री को किसी बेकाबू वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजमिस्त्री की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के गांव मंछी मडवाना निवासी राजमिस्त्री प्रमोद शाह (40) लगभग डेढ़ दशक से यहां गांव घेरवा में अपनी ससुराल में रहता था। गुरुवार की सुबह शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद शाह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए। वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लखनऊ के एक अस्पताल ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अतरौली थाने के एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed