{"_id":"60ccdbf68ebc3e2a014aa7c6","slug":"accidant-hardoi-news-knp635011018","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संडीला-मल्लावां मार्ग पर ग्राम अलावलपुर के निकट बाइक सवार किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंहदर ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर मर्दन खेड़ा निवासी सैफ अली (25) खेती करता था। गुरुवार शाम वह दवा लेने संडीला बाइक से गया था। देर रात लगभग पौने दस बजे वह बाइक से वापस गांव जा रहा था।
संडीला-मल्लावां मार्ग पर ग्राम अलावलपुर के निकट किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सैफ अली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंहदर ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सैफ का विवाह दो वर्ष पूर्व आसमा के साथ हुआ था। नौ माह पहले बीमारी के कारण आसमा की भी मौत हो चुकी है। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।