फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   accidant

हमले में घायल व्यापारी ने लखनऊ में दम तोड़ा

Thu, 10 Sep 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
accidant
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे मामूली विवाद में हुए हमले में घायल दुकानदार की उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह लखनऊ में मौत हो गई। लखनऊ में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही घटना को हत्या में तरमीम कर लिया जाएगा। फिलहाल जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे मोहल्ला गिप्सनगंज है। गिप्सनगंज निवासी राजेश कुमार गुप्ता (35) पुत्र रामनारायण गुप्ता चारपाई पर व अन्य फर्नीचर अपने घर के बाहर ही दुकान लगाकर बेचता था। राजेश के भाई राकेश के मुताबिक पड़ोसी शिवम ने मामूली विवाद में मंगलवार रात घर के बाहर सोये राजेश पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया था और फिर राजेश की ही बाइक से फरार हो गया था। बुधवार की सुबह बेसुध मिले राजेश को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

लखनऊ में उपचार के दौरान गुरुवार को राजेश की मौत हो गई। शहर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही जानलेवा हमले की धारा में दर्ज रिपोर्ट को हत्या के मामले में तरमीम किया जाएगा। उन्होंने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का भी दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed