{"_id":"5eb6f3e48ebc3e904359eb4d","slug":"accidant-hardoi-news-knp5593435145","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्मल स्क्रीनिंग कराकर लौट रहे मजदूर की हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्मल स्क्रीनिंग कराकर लौट रहे मजदूर की हादसे में गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टोडरपुर सीएचसी से थर्मल स्क्रीनिंग कराकर शुक्रवार देर शाम घर लौट रहे मजदूर की बाइक सड़क किनारे खेत में लगे पोल से टकरा गई। हादसे में हेलमेट न लगाए होने से सिर मेें चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मझिला थाना क्षेत्र के सुनौरा गांव निवासी उमाशंकर (28) पुत्र गजराज हरियाणा में मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी रूसी है। परिजनों के मुताबिक लाकडाउन के कारण उमाशंकर शुक्रवार सुबह हरियाणा से घर आया था। जहां से वह परिजनों से टोडरपुर सीएचसी में थर्मल स्क्रीनिंग कराने की बात कहकर बाइक से निकला था। उसके साथ में गांव निवासी सुधीर (18) पुत्र विजय व हेमराज (20) भी था।
सीएचसी से जांच कराने के बाद देर शाम तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के निकट पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे तारबाड़ी के पोल से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलमेट न लगाए होने से उमाशंकर के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेमराज व सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोडरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब में मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि हेलमेट न लगाए होने से युवक की जान गई है।