फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Abandoned by three wives, estrangement with girlfriend, car driver commits suicide

Hardoi News: तीन पत्नियों ने छोड़ा, प्रेमिका से हुआ मन मुटाव, कार चालक ने दे दी जान

Sat, 01 Nov 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Abandoned by three wives, estrangement with girlfriend, car driver commits suicide
फोटो-18- मुकेश। फाइल फोटो
हरदोई। बारी बारी से कार चालक की तीन शादियां हुईं। तीनों पत्नियां एक एक कर उसे छोड़कर जाती रहीं। अब एक महिला से प्रेम प्रसंग था। उससे भी मनमुटाव हो गया। इस सबके बीच कार चालक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह उसके मोबाइल फोन में प्रेमिका की 23 मिस्कॉल मिलीं। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के टुरूपुरवा में शनिवार सुबह का है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के आशा गांव के मजरा टूरूपुरवा निवासी मुकेश (44) कार चालक थे। छोटे भाई राकेश के मुताबिक, मुकेश की शादी सबसे पहले छुकैय्या नामक युवती से हुई थी। वह छोड़कर चली गई तो मुकेश ने गीता से शादी करली। गीता भी उसके साथ नहीं रुकी, तो उसने सुनीता नाम की महिला से शादी करली। इसी बीच मुकेश की नजदीकियां सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से हो गईं। इसका पता चलने पर सुनीता भी मुकेश को छोड़कर चली गई। शनिवार की सुबह मां जगदेई उठीं तो उन्होंने कमरे में मुकेश का शव निवाड़ के फंदे से लटका देखा। वह बदहवास होकर बिलख पड़ीं।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। मुकेश के छुकैय्या से दो पुत्री, गीता से पांच पुत्र, सुनीता से एक पुत्र है। शादी के समय गीता पहले पति से हुए एक पुत्र और एक पुत्री साथ लाईं थीं। सुनीता भी पहले पति से हुआ एक पुत्र साथ लाईं थीं। सभी 11 बच्चे मुकेश के साथ ही रहते थे। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed