फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A youth was attacked for demanding two hundred rupees for his dues, five booked

Hardoi News: बकायेदारी के दो सौ रुपये मांगने पर युवक पर हमला, पांच पर रिपोर्ट

Sat, 23 Aug 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
A youth was attacked for demanding two hundred rupees for his dues, five booked
हरियावां। खेत में सिंचाई के बकाया दो सौ रुपये मांगने पर एक युवक पर हमला कर दिया गया। धारदार हथियार लगने से युवक के हाथ में भी गंभीर चोटें आईं। हरियावां थाने में एक लेखपाल समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी लेखपाल कुशीनगर में तैनात है।
विज्ञापन

हरियावां थानाक्षेत्र के कोट गांव निवासी अनुज ने बताया कि उसके खेत में सबमर्सिबल पंप लगा है। चार माह पहले गांव के ही अतुल ने अपने खेत में उसके पंप से सिंचाई की थी। इसके लिए अतुल ने अनुज को दो सौ रुपये देने के लिए कहा था। तब से अब तक अतुल ने दो सौ रुपये नहीं दिए थे। कई बार अनुज ने रुपये मांगे तो उसे टरका दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम अनुज गांव के बाहर खड़ा था। इसी बीच अतुल वहां आ गया। अनुज ने अतुल से बकाया रुपये मांगे तो दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। आरोप है कि अतुल ने अपने भाई पवन, सचिन, चचेरे भाई आशीष और आशू के साथ मिलकर अनुज पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से उस पर वार कर दिए। घटना में अनुज घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अनुज की तहरीर पर आशीष, अतुल, पवन, सचिन और आशू के खिलाफ मारपीट और धारदार हथियार से घायल करने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में आशीष कुशीनगर में लेखपाल के पद पर तैनात है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि सिंचाई के बकाया दो सौ रुपये को लेकर विवाद हुआ था। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed