फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man who consumed phenyl tablets due to a love affair died.

Hardoi News: प्रेम प्रसंग में फिनाइल की गोलियां खाने वाले युवक की मौत

Thu, 06 Nov 2025 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
A young man who consumed phenyl tablets due to a love affair died.
बेहटा गोकुल। बुआ की बहू से प्रेम प्रसंग के चलते फिनाइल की गोलियां खाने वाले युवक की इलाज के दौरान बुधवार शाम कानपुर में मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए। पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक (21) गाजियाबाद की दूध डेयरी में काम करता था। युवक के पिता के मुताबिक, दिवाली से पहले पुत्र गांव आया था। युवक का प्रेम प्रसंग पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुआ की बहू के साथ था। दावा है कि दिवाली से एक दिन पहले युवक प्रेमिका को घर ले आया था। इस पर परिजनों ने नाराजगी जताई थी। युवक को समझा बुझाकर प्रेमिका को वापस उसके घर भेजा गया था। इसी दौरान युवक ने फिनाइल की गोलियां खाली थीं।
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया था। परिजन उसे कन्नौज मेडिकल कॉलेज फिर फर्रूखाबाद और फिर कानपुर ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा था। बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए। पुलिस को सूचना दी गई। मृतक तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। अविवाहित था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि परिजनों ने दिवाली के मौके पर जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed