{"_id":"6058d5308ebc3e8d2a1150b3","slug":"a-young-man-was-killed-by-a-train-hardoi-news-knp6192815156","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
संडीला। कस्बा स्थित मुख्य क्रासिंग के पास सोमवार की शाम एक युवक अप रूट पर जा रही ट्रेन के आगे लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर एकत्र हो गए। बताया कि ट्रेन आने से कुछ ही देर पहले युवक वहां आया था। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वह ट्रेन के सामने आ गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस बीच परिजन मौके पर पहुंच गए और मृतक की शिनाख्त दिलीप कुमार (30) निवासी मोहल्ला मकुम कुआं कस्बा संडीला के रूप में की।
परिजनों ने बताया कि दिलीप के दो भाई और दो बहनें और हैं, वह अविवाहित था। बताया कि दिलीप पिछले कुछ समय से अवसाद में चल रहा था। सोमवार की दोपहर वह घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। परिजनों के आने के बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।