फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man found unconscious and semi-naked near a farm died in hospital.

Hardoi News: खेत के पास अर्द्धनग्न हालत में बेसुध मिले युवक की अस्पताल में मौत

Sat, 28 Feb 2026 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
A young man found unconscious and semi-naked near a farm died in hospital.
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के पैराकला गांव में युवक शनिवार शाम खेत के पास अर्द्धनग्न हालत में बेसुध पड़ा मिला। प्राइवेट अस्पताल से रेफर किए जाने पर परिजन 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय लाए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पैराकला निवासी पवन सिंह (20) गांव में दूध डेयरी चलाते थे। पिता मुकेश सिंह ने बताया कि शनिवार शाम लगभग चार बजे कुछ ग्रामीणों ने पवन के खेत के पास बेसुध पड़ा होने की जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर गए और पवन को कछौना के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां कुछ देर उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस पर परिजन पवन को लेकर हरदोई के 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृृतक दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने के कारण मौत होने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed