{"_id":"68a9fe2ebb8a7eb93f0116ac","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-goods-train-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136281-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर नगर की मुख्य क्रासिंग के पास ट्रैक पार करते समय माल गाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। घटना के डेढ़ घंटे बाद मृतक की पहचान हो पाई।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के मुन्नूखेड़ा निवासी मोहम्मद वसीम (40) जरदोजी करते थे। शनिवार की सुबह दस बजे घर से दवा लेने के लिए संडीला आए थे। दोपहर में लगभग एक बजे क्रासिंग के पास ट्रैक पार करते समय हरदोई की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आगए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पास मिले श्रमिक कार्ड के जरिए उनकी पहचान हुई।
परिजनों के आने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। भाई मुस्तकीम ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी, तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं।