{"_id":"68adf935a9555cb3a60a8a0b","slug":"a-young-man-died-after-being-dragged-20-meters-after-being-hit-by-a-car-hardoi-news-c-213-1-hra1006-136385-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार की टक्कर से 20 मीटर घिसटते गए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार की टक्कर से 20 मीटर घिसटते गए युवक की मौत
विज्ञापन
शाहाबाद। करीमनगर-शाहाबाद मार्ग पर सोमवार शाम नर्मदा तालाब के पास कार की टक्कर से घायल साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद साइकिल समेत युवक कार में फंसने के बाद 20 मीटर तक घिसट कर नाले में जा गिरा था। पिता ने कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बे के खत्ता जमाल खां मोहल्ला निवासी संजय वर्मा (31) मजदूरी करते थे। उन्होंने घर में मवेशी भी पाल रखे थे। घर से नर्मदा तालाब की दूरी 700 मीटर है। तालाब के पास ही उनके चाचा बृजेश का खेत है। उनके पिता रमेश चंद्र वर्मा उर्फ बबलू ने बताया कि संजय सोमवार दोपहर नर्मदा तालाब के पास घास काटने गए थे। घास काटने के बाद वह घर वापस आ रहे थे।
इसी दौरान नर्मदा तालाब स्थित मोहल्ला निवासी शंभू के बाग के सामने अनियंत्रित कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद साइकिल कार में ही फंस गई जिससे साइकिल सवार कार में फंसकर 20 मीटर तक घिसटता चला गया और कार, साइकिल समेत वह नाले में जा गिरे। खेत में काम कर रहे बृजेश ने संजय को देख लिया। रमेश ने आसपास के लोगों की मदद से उनको बाहर निकाला। संजय को पहले सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में कार चालक को भी चोटें आईं। वह आसपास के लोगों की मदद से घर पहुंचा। परिजनों ने शाजहांपुर के अस्पताल में उसका इलाज कराया। शव देखकर मृतक की मां ऊषा देवी और पत्नी सुमन बदहवास हो गईं। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र शिवांश और एक पुत्री वैष्णवी है। कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता ने कस्बे के मोहल्ला मुजागढ़ निवासी कार चालक राकेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।