{"_id":"68c84f5cc00294ce4400576f","slug":"a-young-man-committed-suicide-after-being-refused-to-drink-alcohol-hardoi-news-c-213-1-hra1006-137419-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शराब पीने से मना करने पर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शराब पीने से मना करने पर युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
-शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शराब पीने से पत्नी के मना किए जाने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में युवक का शव रविवार देर शाम पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।
सिकंदरपुर गांव निवासी चुन्नी लाल (45) मजदूरी करता था। बड़े भाई मन्नीलाल ने बताया कि रविवार को चुन्नी लाल की पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया था। दोनों में कहासुनी भी हुई। जिससे नाराज होकर चुन्नी लाल घर से चला गया था। शाम को गांव से कुछ दूरी पर पेड़ पर साड़ी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। मृतक के परिवार में पत्नी, तीन पुत्र और दो पुत्री हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।