फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A woman was bitten by a snake, her family members kept trying exorcism, she died

Hardoi News: महिला को सांप ने डसा, परिजन कराते रहे झाड़फूंक, हो गई मौत

Wed, 20 Aug 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
A woman was bitten by a snake, her family members kept trying exorcism, she died
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा में अधेड़ महिला को मंगलवार शाम घर में सांप ने डस लिया। परिजन उसकी गांव में ही झाड़फूूक कराते रहे। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सथरा के मजरा मन्नापुरवा निवासी पुष्पा देवी (51) ने घर में मवेशी पाल रखे थे। उनके पुत्र दीपक ने बताया कि मंगलवार शाम वह मवेशियों के लिए चारा मिला रही थीं। इस दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। परिजन उनको अस्पताल नहीं ले गए। गांव में ही झाड़फूक कराते रहे। इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मृतका के पति पुरुषोत्तम की 2007 में मौत हो चुकी है। मृतका के परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। कोतवाल विनोद कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में सर्पदंश से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed