{"_id":"6058d6118ebc3ecabd524b41","slug":"a-woman-hurt-by-beating-beaten-to-death-by-hanging-hardoi-news-knp6192776120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से आहत युवती ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से आहत युवती ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी खुर्द में पिटाई से आहत युवती ने एक मंदिर परिसर में नीम के पेड़ पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घटना को लेकर एक महिला से पूछताछ शुरू की है। शव को कब्जे में लेकर संडीला सीएचसी की मोर्चरी में भेजा है।
ग्राम गौरी खुर्द निवासी सुधा (19) कक्षा आठ तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही मां रामदुलारी के साथ रहती है। पिता का निधन हो चुका है, जबकि एक भाई रामानंद लखनऊ में रहकर प्राइवेट काम करता है।
सुधा का शव सोमवार देर शाम गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित एक मंदिर के परिसर में नीम के पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला। घटना की सूचना पर उसकी मां रामदुलारी बिलखते हुए मौके पर पहुंच गई। रामदुलारी के मुताबिक सुधा सोमवार की दोपहर गंाव में ही सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति दिल्ली जाने के लिए घर से निकल रहा था। सुधा के हाथ में खाली बाल्टी देखकर अपसगुन हो जाने की बात कहते हुए उलाहना देने लगा। रामदुलारी का आरोप है कि इसी बात को लेकर उक्त व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सुधा को पीट दिया। इससे आहत होकर सुधा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी की पत्नी से पूछताछ की, तो एक नई बात सामने आई। पुलिस को आरोपी की पत्नी ने बताया कि सुधा उसके पति को दिल्ली जाने से रोक रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान सुधा ने उसके पति का मोबाइल तोड़ दिया।
इसका उलाहना देने वह अपने पति के साथ सुधा के घर गई थी। वहां हुए विवाद के बाद सुधा ने फांसी लगाई है। थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि घटना की लिखित तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।