फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A total of 53 vacancies, including one major and two principal, will be held by the bye-election

एक प्रमुख व दो प्रधान समेत 53 रिक्त पदों पर होगा उपचुनाव

Fri, 27 Jul 2018 12:08 AM IST
hardoi
hardoi Updated Fri, 27 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
A total of 53 vacancies, including one major and two principal, will be held by the bye-election
Karnataka Assembly Election 2018
आयोग के निर्देश पर प्रदेश में रिक्त पंचायत पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। इसको लेकर एक अगस्त को अधिसूचना जारी हो सकती है। आयोग के संकेत पर  निर्वाचन विभाग ने  रिक्त पदों की सूची तैयार कर ली है। जिले में एक प्रमुख, दो प्रधान समेत 53 रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया अगस्त माह में संभावित है।
विज्ञापन


आयोग ने समस्त जिलों के जिला सहायक निर्वाचन अधिकारियों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर रिक्त पंचायत पदों का डाटा तैयार कर सूची आयोग को भेजे जाएगी। नामांकन से लेकर मतदान की प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


इसके बाद जिले में रिक्त पदों का डाटा तैयार किया जाने लगा है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि जिले में  अहिरोरी व सांडी में प्रधान के पद रिक्त हैं। संडीला में दो व सुरसा में क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक पद रिक्त है।  पिहानी में प्रमुख का पद रिक्त है। इसके अलावा कई ब्लाकों में 48 पद ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों की सूची तैयार की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागों से मांगा गया अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा
हरदोई। पंचायत उपचुनाव को लेकर अधिसूचना भले ही लागू न हुई हो लेकिन तैयारियां जोरों पर हैं। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि उपचुनाव कराने के लिए समस्त विभागों से अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा मांग लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed