फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A terrorist's father is a SP campaigner

एक आतंकी का अब्बा सपा का प्रचारक

Mon, 21 Feb 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
A terrorist's father is a SP campaigner
शाहाबाद/मल्लावां (हरदोई)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को चौथे चरण के मतदान के आखिरी दिन मल्लावां और शाहाबाद में भाजपा प्रत्याशियों की जनसभा में फिर सपा को सीधे निशाना पर रखते हुए कहा कि उनकी पार्टी का नाम समाजवादी, काम आतंकवादी और सोच परिवारवादी है।
विज्ञापन

सपा की सरकार में 700 दंगे हुए थे, जबकि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। कहा कि पहले आतंकवादी बाजारों में बमबारी करते थे, अब कांवड़ियों की बम-बम की गूूंज होती है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले गुजरात की एक अदालत ने जिन 38 आतंकियों को सजा दी, उनमें से एक का अब्बा सपा का प्रचारक है। आरोप लगाया कि यह लोग वैक्सीन का दुष्प्रचार करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहते थे मोदी वैक्सीन है, भाजपा की वैक्सीन है। वोट की चोट से तमाचा मारिए ऐसे लोगों को, क्योंकि जब सुरक्षा मोदी और भाजपा वैक्सीन ने दी तो वोट भी इन्हीं को जाना चाहिए।
करीब साढ़े 11 बजे शाहाबाद की जनसभा में 21 मिनट तक गरजने के बाद योगी का काफिला मल्लावां की जनसभा के लिए रवाना हुआ। मल्लावां में उन्होंने 16 मिनट में अपनी बात खत्म की।
सीएम ने विरोधियों के भाजपा के साथ आने की बात कही। कहा कि नरेश अग्रवाल और अशोक वाजपेयी भी अबकी भाजपा के मंच पर हैं। कहा कि इन्हीं के दम पर सपा चुनावी मैदान में खड़े होने का दम भरती थी।
अबकी भाजपा हरदोई की आठों सीटों पर चुनाव जीतेगी। कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बेहतरीन काम हुआ, जबकि विपक्षी इस मसले पर भी जनता को गुमराह कर रहे थे।
बोले, मुफ्त बिजली देने की बात करने वाले कभी बिजली दे ही नहीं पाए। अपनी सरकार में सुरक्षा को अहम बताते हुए कहा कि आपने प्रदेश में पांच साल में कहीं दंगा नहीं सुना।
पहले हर तीसरे दिन दंगा होता था। पहले ईद-मोहर्रम में बिजली आती थी और होली-दीवाली में नहीं आती थी। अब हर धर्म के त्योहार पर बिजली आती है। यह डबल इंजन की सरकार है।
जहां पर बिजली नहीं थी, पहुंचाई गई। फ्री गैस व फ्री राशन दिया गया। 60,000 आवास दिए गए, लेकिन सपा सरकार में पैसा इत्रवाले मित्र के यहां चला जाता था।
कहा कि हमारा बुलडोजर सड़क ही नहीं बनाता, इत्रवाले मित्र की छाती पर भी चलता है। कहा कि जिन साइकिलों पर बम रखकर फोड़े जाते थे, उसे पंक्चर करके ही रहेंगे।
एक करोड़ युवाओं को टैबलेट दे रहे हैं, 10 मार्च के बाद दो करोड़ नौजवानों को देंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके हाथी का पेट इतना बड़ा है कि पूरे प्रदेश का राशन उसी में चला जाएगा।

उन्होंने सुरक्षा, विकास व सुशासन के लिए शाहाबाद से रजनी तिवारी, सवायजपुर से माधवेंद्र सिंह रानू, हरदोई से नितिन अग्रवाल, संडीला से अलका अर्कवंशी, बालामऊ से रामपाल वर्मा, बिलग्राम मल्लावां से आशीष सिंह आशू, गोपामऊ से श्याम प्रकाश और सांडी से प्रभाष के समर्थन की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed