{"_id":"6ad2666aff81d0ddac0e6ea4","slug":"a-special-train-will-run-between-delhi-and-varanasi-today-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158595-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिल्ली से वाराणसी के बीच आज चलेगी विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिल्ली से वाराणसी के बीच आज चलेगी विशेष ट्रेन
विज्ञापन
हरदोई। नवरात्र पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से वाराणसी के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया है। हालांकि, इस ट्रेन को बतौर ट्रायल अभी एक फेरे के लिए चलाया गया है। ट्रेन शनिवार की रात को दिल्ली से रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव हरदोई स्टेशन पर भी रविवार की सुबह चार बजे होगा।
ट्रेन संख्या 04032 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 17 अक्तूबर को दिल्ली से रवाना होगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 04031 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल 18 अक्तूबर को वाराणसी से चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का एक-एक फेरा निर्धारित किया गया है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य रेल प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि दिल्ली से चलने वाली ट्रेन रात 9:35 बजे रवाना होगी।
यह रात 10:30 बजे गाजियाबाद, 11:06 बजे हापुड़, रात 12:45 बजे मुरादाबाद और सुबह 2:18 बजे बरेली पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 3:28 बजे शाहजहांपुर और 4:13 बजे हरदोई पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन 4:15 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। लखनऊ में सुबह 6:30 बजे पहुंचने के बाद ट्रेन अयोध्या कैंट और जौनपुर होते हुए दोपहर तीन बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से चलने वाली ट्रेन रात 8:15 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 4:03 बजे हरदोई पहुंचेगी और 4:05 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।