फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A shopkeeper dragged the driver from a roadways bus and beat him, and also misbehaved with a female conductor who came to his rescue.

Hardoi News: दुकानदार ने रोडवेज बस से चालक को घसीटकर पीटा, बचाने आई महिला परिचालक से भी अभद्रता

Thu, 26 Feb 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A shopkeeper dragged the driver from a roadways bus and beat him, and also misbehaved with a female conductor who came to his rescue.
हरदोई। शहर में बावन चुंगी पर मामूली विवाद में दुकानदार ने साथियों के साथ चालक को रोडवेज बस से खींच लिया। बचाने आई महिला परिचालक को पीटकर जरूरी अभिलेख फाड़ दिए।
विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के खमौरा गांव निवासी रामजी रोडवेज चालक हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह परिचालक पूनम देवी और अतिरिक्त चालक अनुपम गुप्ता के साथ बस लेकर हरदोई आ रहे थे। रामजी ने बताया कि बावन चुंगी पर सामने से एक ट्रक आ गया। उन्होंने बाईं ओर बस दबाकर निकाली। इस दौरान वहीं स्थित दोना पत्तल की दुकान पर बैठे दुकानदार ने बिजली का खंभा बचाते हुए निकलने की बात कहकर गालियां दीं। रामजी ने बस रोक दी। अनुपम ने आरोपी दुकानदार को टोक दिया। इस पर दुकानदार ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अनुपम को बस से नीचे खींचकर लात घूसों से पिटाई कर दी। बचाने गईं परिचालक पूनम को भी पीटकर अभिलेख (मार्ग पत्र) फाड़ दिए। रामजी बस को कोतवाली ले गए। अनुपम ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि आरोपी दुकानदार और उसके तीन साथियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed