फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A reward of 15 thousand was caught in the encounter

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी दबोचा गया

Fri, 20 Nov 2020 09:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
A reward of 15 thousand was caught in the encounter
फोटो-17- पुलिस की हिरासत में पकड़ा गया इनामी अपराधी राधे कनौजिया। संवाद - फोटो : HARDOI
संडीला(हरदोई)। गुरुवार की रात चोरी के एक मामले में दो माह फरार चल रहे गैंगस्टर के आरोपी व इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि गुरुवार की रात वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि शातिर अपराधी कांजी सराय मोड़ से माकूम कुवा की ओर जा रहा है। वह और लखनऊ सर्विलांस सेल के प्रभारी अमर सिंह की टीम ने बाईपास पर घेरा डाल दिया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो उसने तमंचे से फायर झोंक दिया। चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मियों ने बचाव करते हुए आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि उसका नाम राधे कनौजिया पुत्र चिरंजीवी निवासी ग्राम बिजौली थाना अतरौली है। वह 29 सितंबर 2020 को अतरौली व संडीला में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहा था। उसके चार साथियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। बताया कि आरोपी के खिलाफ हाल ही में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। एसपी की ओर से आरोपी 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed