फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A report has been filed against 16 people, including the father, for blocking the road with a dead body.

Hardoi News: शव रखकर सड़क जाम करने में पिता समेत 16 पर रिपोर्ट

Sat, 01 Nov 2025 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed against 16 people, including the father, for blocking the road with a dead body.
संडीला। सड़क पर शव रखकर जाम लगाना मृतक के परिजनों और परिचितों के लिए मुसीबत बन गया। पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में मृतक के पिता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के कुदौरी निवासी सचिन बीती 20 अक्तूबर को संदिग्ध हालात में घायल हो गए थे। उपचार के दौरान 30 अक्तूबर को लखनऊ में उनकी मौत हो गई थी। शव लेकर शुक्रवार को घर पहुंचे परिजनों और परिचितों ने बांगरमऊ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज की थी। इसी मामले में उपनिरीक्षक रामतेज की तहरीर पर मृतक के पिता सतनू, परिवार के प्रशांत, दीपक, बाबू, रविंद्री, रीना, सुनील के साथ ही रहीमाबाद निवासी रज्जन, आसीवन निवासी नन्हक्के, केशना और अरुण, टिकरा बरार निवासी प्रमोद, बराही निवासी विक्की, टीटू, मुरली, शोभनाथ के खिलाफ सड़क जाम करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed