फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A pick-up full of keys rammed into a steep bus, 15 people injured

कांवरियों से भरा पिकअप खड़ी बस में घुसा, 15 लोग घायल

Mon, 17 Jul 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 17 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
A pick-up full of keys rammed into a steep bus, 15 people injured
बस से टकराने के बाद मौके पर खड़ा क्षतिग्रस्त डाला। - फोटो : amarujala

मल्लावां। कांवरियों से भरा पिकअप रविवार शाम कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर संाई गांव के मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट बस में जा घुसा। हादसे में पिकअप सवार 15 श्रद्धालु घायल हो गए। चालक के अनुसार मोड़ पर आते ही पिकअप का स्टेयरिंग फेल हो गया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने सात घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव परचल रसूलपुर से सोमवार को श्रद्धालु पिकअप से कांवर यात्रा लेकर निकले थे। गंगा घाट से कांवर भरने के बाद श्रद्धालुओं ने मल्लावां के सुनासीर नाथ मंदिर में भोलेनाथ पर कांवर चढ़ाई। इसके बाद सभी श्रद्धालु पिकअप पर सवार होकर घर वापस जा रहे थे। रास्ते में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सांई गांव के मोड़ के पास पिकअप का स्टेयरिंग फेल हो गया और  सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस में जा घुसा।
विज्ञापन


हादसे में पिकअप में सवार सभी 15 श्रद्धालु घायल हो गए। चालक बस लेकर हरदोई की ओर भाग गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पिकअप में फंसे घायल राजू (25) , रामखेलावन (19), अर्जुन (18) , महानंद (26), मान सिंह (24), रामकिशोर (20), पूरन (60), अतुल (16), सूरज (14), निगम कश्यप (15), उदयपाल (25), रामप्रकाश (26), माया देवी (45) निवासी परचल रसूलपुर के अलावा हरिश्चंद्र (35) व दिनेश (22) निवासी बंथरिया थाना बिलग्राम को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने हरिश्चंद्र, दिनेश, महानंद, उदयपाल, रामप्रकाश, राजू, रामखेलावन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed