{"_id":"6818f377cc99184cd0075838","slug":"a-female-constable-who-became-unconscious-due-to-drug-overdose-was-referred-to-lucknow-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-130782-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दवा के ओवरडोज से बेसुध हुई महिला सिपाही लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दवा के ओवरडोज से बेसुध हुई महिला सिपाही लखनऊ रेफर
विज्ञापन
हरदोई। क्षेत्राधिकारी बिलग्राम के कार्यालय में तैनात महिला आरक्षी की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई।
गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम से हरदोई मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि महिला सिपाही की हालत खतरे से बाहर है और बुखार संबंधी दवा के ओवरडोज के कारण वह बेहोश गई थी।
सीओ बिलग्राम के कार्यालय में बेबी सिंह नाम की महिला सिपाही तैनात है। वह 14 दिन के अवकाश के बाद दो मई को वापस आ गई थीं। बिलग्राम के अग्निशमन विभाग के आवासों में बने एक कमरे में वह रहती हैं। रविवार को पूरे दिन वह कमरे से बाहर नहीं आई तो आसपास के कमरों में रहने वाले सिपाहियों को शंका हुई। उन लोगों ने सीओ और कोतवाल को जानकारी देने के बाद कमरे में जाकर देखा तो बेबी बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी।
पास ही बुखार आने पर ली जाने वाली दवाई के दो खाली रैपर भी थे। आनन फानन उसे पहले सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि महिला सिपाही को पेट संबंधी रोग है। दवा के ओवरडोज से उसकी हालत बिगड़ी है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।