{"_id":"676eeb5b3abeafa1ca07477b","slug":"a-dumper-hit-a-grandmother-and-grandson-riding-a-scooter-grandmother-died-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-124561-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: स्कूटी सवार दादी-पौत्र काे डंपर ने मारी टक्कर, दादी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: स्कूटी सवार दादी-पौत्र काे डंपर ने मारी टक्कर, दादी की मौत
Fri, 27 Dec 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो-17-शांती देवी। स्रोत परिजन
- मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। स्कूटी सवार दादी-पौत्र को मौरंग लदे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरी दादी को डंपर ने रौंद दिया। मौके पर ही उनकी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़ भाग निकला।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के फुलई निवासी संदीप (16) अपनी दादी शांति देवी (65) को शुक्रवार सुबह उन्नाव जनपद के गंजमुरादाबाद दवा दिलाने स्कूटी से ले जा रहा था। गंज मुरादाबाद मार्ग पर गंजजलालाबाद गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे मौरंग लदे डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संदीप सड़क के फुटपाथ पर गिरा, जबकि शाति सड़क की तरफ गिर गई।
इसी दौरान डंपर ने शांती देवी को कुचल दिया। संदीप ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। मृतका के पित की मौत हो चुकी है, जबकि परिवार में चार पुत्र हैं। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि डंपर पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।