{"_id":"676eeb43c435d5f5c808aa3b","slug":"a-child-died-after-being-crushed-by-a-tractor-trolley-loaded-with-wood-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-124559-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लकड़ी लदे ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लकड़ी लदे ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर बच्चे की मौत
Fri, 27 Dec 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21-मल्लावां सीएचसी पर मृतक की मां को ढांढस बंधाती महिला। संवाद
- कक्षा पांच का छात्र था, संडीला-मल्लावां मार्ग पर घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। संडीला-मल्लावां मार्ग पर सड़क किनारे बकरी चरा रहे बच्चे को लकड़ी लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके से भाग निकला।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गोसवा निवासी इस्लाम का पुत्र अनीस उर्फ असलम (9) प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। शुक्रवार को वह स्कूल नहीं गया था। दोपहर में गांव के पास से निकले मल्लावां संडीला मार्ग के किनारे बकरी चरा रहा था। इसी बीच लकड़ी लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही अनीस की मौत हो गई।
मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
धड़ल्ले से हो रहा हरे पेड़ों का कटान
पुलिस विभाग की चुप्पी और वन विभाग के जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हरे काटे जा रहे हैं। लकड़कट्टे रात में पेड़ काटते हैं। सुबह ट्रैक्टर-ट्राली से लकड़ी आरा मशीनों पर चिराई के लिए ले जाते हैं। पुलिस जिस समय अनीस का शव सीएचसी मल्लावां लेकर आई इस दौरान भी सीएचसी के सामने से लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली गुजर रही थी।