फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A bridge will be constructed

Hardoi News: मिठनापुर को शर्मा से जोड़ने वाली सड़क पर 14.37 करोड़ से बनेगा पुल

Sat, 10 Oct 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
A bridge will be constructed
फोटो-18-मुख्यमंत्री से मुलाकात करतीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी। आर्काइव
हरदोई। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने मिथनापुर, ककरघटा संपर्क मार्ग पर सुखेता नदी पर पुल बनाने की मंजूरी दे दी है। 14,37,84,000 रुपये से पुल का निर्माण कराया जाएगा। पुल के साथ पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य भी होंगे। पहली किस्त के तौर पर 7.18 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। पुल का निर्माण हो जाने से बारिश और बाढ़ के समय परेशानी झेलने वाले लगभग 10 हजार लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से सुखेता नदी निकलती है। मिठनापुर-शर्मा संपर्क मार्ग पर भी सुखेता नदी पड़ती है। बारिश और बाढ़ के दिनों में इसका पानी यहां कई दशक पहले बनी पुलिया पर आ जाता है।
विज्ञापन

पुलिया काफी नीचे होने के कारण यहां जलभराव के दौरान युवक के डूबने की घटना भी हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी से यहां पर नया पुल बनवाए जाने की मांग की थी। इस पर रजनी तिवारी ने जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पुल निर्माण की मंजूरी का अनुरोध भी किया था। इसी क्रम में राज्य योजना के अंतर्गत पुल के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था सेतु निगम को नामित किया गया है। निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया के बाद शुरू कराए जाएंगे।



शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। मार्गाें और पुलों के निर्माण भी हुए हैं। सुखेता नदी पर पुल की मंजूरी मिली है। क्षेत्रीय जनता की ओर से इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करती हूं। -रजनी तिवारी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed